जमशेदपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर रेल मंडल की लाइन पर हाथियों की सुरक्षा के लिए रेल लाइन की घेराबंदी की जा रही है। इससे हाथी रेल लाइन पर नहीं आ पाएंगे। इसके साथ ही एआई आधारित इंट्रूशन डिटेक्शन सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे लाइन के आसपास हाथियों की आहट से ही डिटेक्शन सिस्टम काम करने लगेगा। एआई सिस्टम से पलक झपकते रेलवे कंट्रोल रूम कर्मचारी को लोकेशन के साथ हाथी आने का अलर्ट मैसेज चला जाएगा। इसपर रेलवे कंट्रोल अधिकारी तत्काल संबंधित सेक्शन की लाइन पर ट्रेनों की स्पीड कम करने के अलावा परिचालन कुछ देर तक रोक सकते हैं। चक्रधरपुर मंडल के झारखंड व ओडिशा स्थित बिसरा स्टेशन के पास हाथियों का झुंड लाइन पर आने से 2025 के नवंबर-दिसंबर में कई बार रातभर ट्रेनों को रोका गया था। इससे हाथियों को हादसे से बचाने में रेलवे को सफलता मिली। सूचना के अनुसार, रेल मंडल...