चक्रधरपुर, मई 14 -- ​आनंदपुर। पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित हुए ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति राशि मिली है। बुधवार को चक्रधरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जगत माझी के हाथों प्रभावित परिवारों के बीच क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया गया। ​हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को 3.80 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। मौके पर वनपाल देशमुख तियू, संतोष मरांडी, आनंदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिल्बीरयुस तिर्की, सचिव राजू सिंह, संजीव गंताइत, आशीष गंताइत सहित वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- दो माह से जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का छाया आतंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...