लातेहार, मार्च 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चम्पा पंचायत के गनशा गांव में शुक्रवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरमनी देवी पति मुनेश्वर नागेसिया के घर में रखे धान और चावल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया। वहीं बीरबल नागेसिया की पांच कांधी केला फसल भी हाथियों ने नष्ट कर दिया। हाथियों के हमले से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रातभर जागकर अपनी सुरक्षा करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल राहत एवं सुरक्षा की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही हो रही है, जिससे जान-माल का खतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.