हाथियों के विचरण पर वन विभाग ने नहीं दिया ध्यान, चली गई महिला की जान
कोडरमा, जून 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। हाथियों का झुंड सबसे पहले दुरोडीह गांव में घुस आया, जहां ग्रामीणों ने बम-पटाखे फोड़कर किसी तरह उन्हें गांव से बाहर खदेड़ा। इसके बाद हाथियों का दल तेतरियाडीह की ओर बढ़ गया। हाथियों के गांव में प्रवेश की खबर फैलते ही लोग पूरी रात जागकर पहरा देते रहे। इधर, डोमचांच के लोगों का आरोप है कि हाथियों के विचरण पर वन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके कारण फिर एक महिला की जान चली गई। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड तेतरियाडीह होते हुए खरीटांड़ पहुंचा, जहां एक महिला हाथियों के हमले का शिकार हो गई। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्हें एक महिला का शव पड़ा मिला। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत था और पेट फटा हुआ था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर टॉर्च, चप्पल और झोला भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.