घाटशिला, जून 21 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत और इससे कालियाम पंचायत के कई गांवों में पिछले 20 दिनों से जंगली हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। राजाबासा जंगल में हाथियों के एक दल ने डेरा डाल रखा है। हाथियों के कारण जमुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। कई गांवों के विद्यार्थी हाथियों के डर से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। फिलहाल विद्यालय में नामांकित 169 विद्यार्थियों में से 120 विद्यार्थी ही विद्यालय आ रहे हैं। क्योंकि ऐसे विद्यार्थियों को जंगलों से गुजर कर विद्यालय आना पड़ता है। ‌ विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुद्धेश्वर मुंडा ने बताया कि जब से इस इलाके में हाथियों का आतंक बढ़ा है, तब से विद्यालय में बच्चों की संख्या कम हुई है। यह भी पढ़ें- खेतों में धान का बिचड़ा रौंद रहे हैं हाथी, किसान पर...