नवादा, अप्रैल 15 -- रजौली वन क्षेत्र की चितरकोली एवं धमनी पंचायत के विभिन्न गांवों में हाथियों के झुंड का आतंक जारी है। सोमवार की रात चितरकोली पंचायत के गढ़ दिबौर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हाथियों ने जमकर तांडव मचाया है। विद्यालय के गेट एवं खिड़की को तोड़ दिया है। वहीं आसपास के दर्जनों किसानों के खेतों में लगे फसलों को नष्ट कर दिया है। कुछ किसानों के जानवरों को भी कुचल देने की बात कही जा रही है,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं हाथियों के झुंड फिर से रजौली क्षेत्र में देखे जाने से चितरकोली एवं धमनी पंचायत के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बीते तीन सप्ताह पूर्व एक हाथी ने क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया था एवं सुअरलेटी के एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। इस भय से लोगों के रातों की नींद उड़ी हुई है। इस संबंध में रेंजर नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.