किशनगंज, जनवरी 4 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के बंदरझुला पंचायत में गुरुवार की रात नेपाल से आए हाथियों की झुंड ने खेतों में लगी आलू, गोभी, मकई की फसलों को रौंद डाला, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की देर रात हाथियों का दल सीमावर्ती इलाके में घुस आया और खेतों में उत्पात मचाने के बाद वापस नेपाल की ओर लौट गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी अंशुमन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। उनके अनुसार, हाथियों के सूंघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है। हवा में अनाज या धान के संग्रह की गंध फैलते ही वे उस दिशा में चले आते हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों का विवरण तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जा सके। वन क्षेत्र पदाधिकारी अंशुमन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष भी विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.