हाथियों के झुंड ने पांच एकड़ में लगी धान की फसल को किया बर्बाद
लातेहार, अक्टूबर 4 -- बारियातू, प्रतिनिधि। बारियातू प्रखंड के मतकोमा टोला हेठार में शनिवार की देर रात 14 हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में लगी करीब पांच एकड़ धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के अचानक गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथियों ने किसान कमलेश गंझू, राजमणि देवी, जागृति देवी, कुलदीप गंझू समेत अन्य किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों के झुंड ने खेतों में काफी देर तक उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने के लिए ग्रामीण देर रात तक जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: थम्हवा गांव में जंगली हाथियों ने 5 एकड़ में लगे फसल को किया बर्बाद काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। किसानों ने बताया कि धान की फसल तैयार होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.