नवादा, मार्च 28 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता जिले में इन दिनों हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। इसी कड़ी में गोविंदुपर प्रखंड क्षेत्र के महावरा गांव के जंगल में हाथियों की पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार की रात हाथियों के एक झुंड ने सकरी नदी के समीप स्थित पहाड़ी बाबा मजार को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात जंगल से निकलकर हाथी मजार परिसर तक पहुंच गए और वहां बने मीनार को तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मजार पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मीनार पूरी तरह टूटकर जमीन पर गिरा हुआ है। इसके अलावा मजार परिसर में मौजूद बरगद के पेड़ को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। आसपास हाथियों के मल-मूत्र के निशान भी पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि हाथी देर रात वहां मौज...