नवादा, मार्च 2 -- कौआकोल, एक संवाददाता झारखंड की तरफ से भटक कर 8-10 की संख्या में आए हाथियों के झुंड के द्वारा कौआकोल के जंगली तथा ग्रामीण इलाकों में उत्पात मचाए जाने की खबर लगातार मिल रही है। इन हाथियों द्वारा शनिवार की देर रात में लालपुर के जंगल से निकलकर कई किसानों की खेतों में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है। जंगल के किनारे के गांव में बसे ग्रामीणों के अनुसार सेखोदेवरा डैम तथा उसके पास हेठली पानी नामक जगह में पानी रहने के कारण इसके आस पास ही हाथियों की झुंड अपना आश्रय स्थापित किए हुए है। जो दिन में घनघोर जंगलों में प्रवेश कर जाता है तथा रात्रि में जंगल से बाहर निकल कर फसल आदि को क्षति करने का काम करता है। गौरतलब है कि कौआकोल की जंगलों में हाथियों के झुंड के होने की लगातार मिल रही सूचना के बाद क्षेत्र के लोग दहशत...