बिजनौर, मई 4 -- हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सेट आधा दर्जन गांव में हाथियों का आतंक बना हुआ है। रविवार की रात एक दर्जन हाथियों के झुंड ने भगौता व हरेवली के एक दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। किसानों ने रात्रि में चार ट्रैक्टरों से हाथियों के झुंड को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया। झुंड ने सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को तोड़कर बर्बाद कर दिया। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्र से सेट गांव भगौता, हरेवली शाहनगर कुराली, इनायतपुर, सहारावाला, रामनगर गोसाई आदि गांव में हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों ने राजेश, करन सिंह, अशरफ अली, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, महमूद आलम, मसकुर आलम, घनश्याम सिंह, प्रताप सिंह, बबलू सिंह, राम लाल, रामकुमार सहित दर्जनों किसानों की फसल...