बिजनौर, फरवरी 12 -- नजीबाबाद। ग्राम गुलालवाली में हाथियों के झुंड ने खेत में खड़ी गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान ने वन विभाग को सूचना देकर मुआवजे व जंगली जानवर से छुटकारे की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। गुरुवार को जटपुरा बोंडा निवासी सर्वेश देवी का गांव गुलालवाली में खेत में खड़ी गन्ने की फसल को हाथियों के बर्बाद कर दिया। सर्वेश देवी के पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि गांव गुलाल वाली में लगभग पांच बीघा में उन्होंने गन्ना बो रख था बीती रात हाथियों का झुंड का झुंड उनके आ गया। और गन्ने की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गन्ने की फसल बर्बाद होने से हजारो रुपए का नुक़सान हो गया है। इसके साथ ही पास में खड़ी कोमल, संजय, धर्मवीर आदि किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.