सिमडेगा, सितम्बर 24 -- हाथियों के झुंड की गतिविधि पर पुलिस सतर्क वन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों को किया गया जागरूकसिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले में वन्यजीवों की गतिविधियों के संबंध में प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात्रि सदर थाना क्षेत्र बीरु के आसपास हाथियों के झुंड के मूवमेंट की सूचना प्राप्त होने पर टाउन थाना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वन विभाग के कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस एवं वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से हाथियों के नजदीक नहीं जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश...