गिरडीह, फरवरी 15 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। धनबाद जिले के टुंडी के रास्ते हाथियों का झुंड पीरटांड़ पहुंचने से भय के साये में पीरटांड़ वासियों की रात गुजरी। हालांकि वन विभाग के द्वारा हाथियों के झुंड को पीरटांड़ से बाहर खदेड़ दिया गया है। हाथियों ने पीरटांड़ में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात हाथियों का झुंड एक गजशावक के साथ धनबाद जिले के टुंडी के रास्ते पीरटांड़ में दाखिल हुआ। पीरटांड़ में हाथियों के झुंड के प्रवेश के साथ ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। हाथियों के पीरटांड़ आने की खबर के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया। वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया। ऐहतियात बरतते हुए वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को बाहर निकालने में जुट गई। वन विभाग की टीम के द्वारा बिशनपुर जंगल से पालगंज, कुम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.