जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत ओडिशा के बंडामुंडा क्षेत्र में 20 से 25 हाथियों के घूमने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे ने एक बार फिर तीन लोकल ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है। रेलवे के अनुसार, टाटानगर-गुवा, टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू और चक्रधरपुर-राउरकेला समेत अन्य मार्गों की लोकल ट्रेनें 20 और 21 दिसंबर को रद्द रहेंगी। चक्रधरपुर और राउरकेला स्टेशन के बीच लाइन किनारे हाथियों का झुंड लगातार घूम रहा है। इससे पहले भी हाथियों की मौजूदगी का हवाला देते हुए रेलवे ने टाटानगर-राउरकेला मेमू समेत चक्रधरपुर, राउरकेला, हटिया, बड़ाबम्बो, बरसुआं और झारसुगुड़ा की लोकल ट्रेनों को 18 और 19 दिसंबर को रद्द किया था। बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल का यह क्षेत्र एलीफेंट जोन के रूप में चिह्नित है। वन विभाग की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.