घाटशिला, मई 13 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में वन विभाग कार्यालय से सटे कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में पांच जंगली हाथियों का उपद्रव पिछले चार दिनों से जारी है। इससे गौशाला प्रबंधन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। फलों से लदे आम, कटहल और काजू के पेड़ों को तोड़ रहे हैं। आम,कटहल और काजू खाकर और रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। मवेशियों के लिए उगाई गई चारा को भी रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। पांच हाथी गौशाला परिसर से मंगलवार की सुबह जंगल की ओर निकल गए। इसी बीच एक दंतैल हाथी आ पहुंचा और उपद्रव मचाने लगा। इसके कारण गौशाला के कर्मचारियों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक गौशाला परिसर से सटे जंगल से निकल कर अक्सर जंगली हाथी गौशाला परिसर में घुस आते हैं।हाथियों द्वारा गौशाला परिसर में आम,कटहल और काजू के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा ...