हाथियों के आतंक से हलक में अटकी ग्रामीणों की सांसें
सिमडेगा, सितम्बर 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बीरू-बीरकेरा और आसपास के गांवों में हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार रात हाथियों का झुंड बीरु बिरकेरा के हर्राटोली गांव पहुंच गया। हाथियों की मौजूदगी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई ग्रामीण स्कूल भवन की छत पर शरण लेने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन के नीचे भी हाथियों की मौजूदगी देखी गई। इससे ग्रामीणों में पूरी रात दहशत बनी रही। इधर समाहरणालय से करीब छह किमी दूर कोल्याडामर गांव में भी ग्रामीण हाथियों के डर से रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। ग्रामीण मशाल लेकर हाथियों को खदेड़ने में जुटी रही। इस पहरेदारी में महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड को किसी तरह गांव से दूर खदेड़ दिया गया, लेकिन एक हाथी झुंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.