कोडरमा, अप्रैल 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि हाथियों के हमलों में लगातार लोगों की जान जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री यादव ने कहा कि जयनगर प्रखंड में हाल ही में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है और ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घटना के बाद केवल औपचारिकताएं निभाई जाती हैं, लेकिन न तो कोई ठोस रणनीति बनाई जाती है और न ही जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई देती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.