जमशेदपुर, फरवरी 3 -- हाथियों की सुरक्षा में ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम पर काम चल रहा है, जबकि एआई डिटेक्शन सिस्टम के लैस कैमरे से हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। इससे हाथियों का संरक्षण होगा। सोमवार को चक्रधरपुर के डीआरएम कार्यालय में यह जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। रेलमंत्री ने बताया कि पूरे देश में हाथियों के संरक्षण और उनके आवागमन के लिए लाइन के नीचे दो सौ अंडरपास निर्माण का प्रावधान बजट में किया गया है। इससे चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि मंडल में अभी सात अंडरपास हाथियों के लिए बनना है। डीआरएम के अनुसार, रेल मंडल में कई एलीफेंट कॉरिडोर चिह्नित हैं। लाइन के नीचे अंडरपास बनने पर हाथियों की सुरक्षा में रेलवे का ठोस कदम होगा। मालूम हो कि, हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग (खड़गपुर व चक्रधरपुर मं...