रामगढ़, अप्रैल 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के बंदा, मुरपा व सुतरी इलाके में उत्पात मचाने वाले खुनी हाथियों के झुंड ने मजदूरों को बेरहमी से कुचल कर मौत के घाट उतारा है। ईंट भट्ठों में रोजी-रोटी के लिए काम कर रहे मजदूरों पर अचानक हाथियों का झुंड टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथियों ने उन्हें तब तक नहीं छोड़ा जब तक उनकी सांसें थम नहीं गईं। यह दृश्य इतना भयावह था कि वहां मौजूद मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मृतक धीरज भुइयां अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनके सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं युगल भुइयां की शादी की तैयारी चल रही थी। उनके सपनों का संसार शुरू होने से पहले ही उजड़ गया। हाथियों का कहर यहीं नहीं रुका। जोभीय पुरनाडीह के पास महुआ चुन रहे मुरपा गांव के 65 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.