हाथियों की झुंड ने किसानों के 4 एकड़ में लगी गरमा धान की खेतों को किया बर्वाद
घाटशिला, मार्च 28 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दुधकुंडी गांव में दो हाथियों ने खेतों में घुसकर किसानों द्वारा लगभग 4 एकर में लगाया गया गरमा धान की खेती को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार यह हाथी जंगल के रास्ते खेतों तक पहुंचा और थोड़ी ही देर में पूरी धान की खेती को रौंद दी। किसान बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उनकी मेहनत पर पानी फिर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है। किसानों ने कहा की गांव की जमीन उपजाऊ मानी जाती है लेकिन हाथियों के इस हमले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बार-बार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कई किसान अब रात में अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम दुधकुंडी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.