जमशेदपुर, मार्च 11 -- हाथियों की गतिविधि के कारण कलूंगा-कांसबाहल रेल सेक्शन में मंगलवार रात रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने इस सेक्शन को एलिफेंट मूवमेंट जोन घोषित करते हुए 10 मार्च की शाम 18:30 बजे से 11 मार्च की सुबह 06:30 बजे तक ट्रेनों की अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित कर दी। इस दौरान एक हाथी द्वारा गेट का बूम तोड़ दिए जाने से अप, डाउन और तीसरी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। मंगलवार को करीब रात 7:30 बजे तक परिचालन बाधित रहा, जिसके बाद 7:50 बजे से ट्रेनों का संचालन फिर शुरू किया गया।इस दौरान कई ट्रेनों पर असर पड़ा। ट्रेन संख्या 08538 को कलूंगा स्टेशन पर 7:22 बजे रोका गया, जबकि 18175 को कंट्रोल से रोका गया। वहीं डाउन 18126 राजगंगपुर स्टेशन और 18478 कांसबाहल स्टेशन पर पहुंची। रेलवे और वन विभाग की टीमें ल...