बिजनौर, जुलाई 25 -- रामगंगा डैम इलाके में सड़क पर हाथियों का झुण्ड आने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ देर सड़क पर रुकने के बाद ये हाथी जंगल की ओर चले गए। शनिवार को दर्जन भर से अधिक जंगली हाथियों का एक झुण्ड चिंघाड़ते हुए अचानक जंगल से निकलकर कालागढ़ स्थित रामगंगा डैम जाने वाली सड़क पर आ गया। मनोज के मुताबिक अन्य कर्मचारियों सहित वह डैम क्षेत्र में ड्यूटी से वापस आ रहे थे। इस दौरान डैम मार्ग स्थित शेरनाला नंबर दो के समीप पंहुचते ही उनकी नजर सड़क पर मौजूद हाथियों के झुण्ड पर पड़ी। दर्जनभर से अधिक हाथियों को सड़क पर खड़े देखकर वाहन को पीछे ही रोक दिया। लेकिन भारी संख्या में हाथियों को सड़क पर देखकर वाहन में सवार कर्मचारियों की सांसे रूक गई थी। अलबत्ता कुछ देर कुछ देर सड़क पर रुकने के बाद सड़क पार करके हाथी जंगल की ओर चले गए। इसके बाद वाहन म...