लखीसराय, मार्च 17 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। रविवर को सीमावर्ती जिला जमुई से मादा हाथियों का झुंड लखीसराय जिले के सिवसोना गांव पहुंच गया, रविवार की रात लोगों ने करीब 24 हाथियों के झुंड को सिवसोना में देखा जिसमें मादा हाथी और उनके बच्चे हैं। वहीं सोमवार की सुबह हाथियों का झुंड हलसी थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया। हाथियों का यह झुंड खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहा है। सोमवार को यही झुंड प्रेमडीहा गांव के बहियार में पहुंच गया और वहां भी फसलों को बर्बाद करते हुए काफी देर तक उत्पात मचाया। हाथियों की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय किसानों के अनुसार रविवार की रात अचानक खेतों की ओर से तेज आवाज आने लगी। जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि हाथियों का एक बड़ा झुंड खेतों में घुसकर गेहूं की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.