रांची, मार्च 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर जंगली हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है। मंगलवार रात करीब 10 बजे चिटा टांड़ गांव में अचानक छह हाथियों के पहुंचने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण भय के कारण अपने-अपने घरों में दुबक गए, वहीं जो लोग बाहर थे वे सुरक्षित स्थानों पर ही रुक गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हाथियों को गांव से खदेड़कर दूर जंगल की ओर भगा दिया। वनपाल जयप्रकाश साहू ने बताया कि ये हाथी मुरहू के पास के जंगलों से भटककर आए थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल हाथियों का झुंड लोटा के समीप जंगलों में ठहरा हुआ है और विभाग द्वारा उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के नजदीक न जाने की अपील की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.