नवादा, मार्च 29 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। शनिवार को घने जंगलों से निकलकर करीब 28 हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके महावरा में पहुंच गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में हाथियों को देखे जाने के बाद ग्रामीण दहशतजदा हो गए हैं। हालांकि वन विभाग हाथियों को खदेड़ने के लिए सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों को सकरी नदी के आसपास देखा गया। गौरतलब है कि बीते गुरुवार की रात यह झुंड गोविंदपुर स्थित सकरी नदी के पास महावरा गांव के समीप पहुंचा, जहां हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। हाथियों ने पहाड़ी बाबा मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया और मजार पर बने मीनार को तोड़ दिया था। इसके साथ ही मजार परिसर के आसपास खेत में लगे गेहूं के फसल औ...