हाथियों का कोहराम जारी, मीरगंज पंचायत में किसानों की फसल बर्बाद
कोडरमा, फरवरी 19 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी, झरगांव व आसपास के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे किसान भय और चिंता के माहौल में जीने को मजबूर हैं। हाथियों का झुंड खेतों में लगी गेहूं की तैयार फसल को रौंदकर नष्ट कर दे रहा है। इसके अलावा खलिहान में रखे कटे हुए अनाज को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लगातार हो रहे इस नुकसान से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई किसानों का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत कुछ ही घंटों में बर्बाद हो जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा हाथियों को आबादी से दूर रखने एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.