घाटशिला, जुलाई 28 -- चाकुलिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हाथियों के उत्पात को रोकने में राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार पूरी तरह विफल रही है। हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों की जानें जा रही हैं। सोमवार की सुबह चाकुलिया प्रखंड के कालियाम गांव के निवासी अनिल महतो को उनके घर के सामने ही एक हाथी ने मार डाला। हाथियों के डर से चाकुलिया प्रखंड के कई गांवों के लोग खेती करना छोड़ दिया है। हाथियों के उत्पात के डर से क्ई गांवों के लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। मानसून के दौरान हाथियों के उत्पात का आतंक बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: कालियाम में हाथी के हमला से वृद्ध की मौत, नाती बाल-बाल बचा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने में कोई प्रयास नहीं कर...