नवादा, मार्च 9 -- कौआकोल, एक संवाददाता दो माह से कौआकोल के जंगली इलाकों में हाथियों द्वारा लगातार उत्पात मचाए जाने का काम किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो चुका है। लोग रतजगा कर रात बिता रहे हैं। शनिवार तथा रविवार को भी हाथियों के झुंड ने प्रखंड की महुडर पंचायत के दनियां, भीखोमोह, सिरी तथा झिलार में काफी संख्या में खेतों में लगी गेहूं आदि की फसलों को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है। सिरी गांव निवासी उमेश राय ने बताया कि इन दिनों इस क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बड़ी ही कष्टकारी साबित हो कर रह रहा है। रात में जंगली हाथियों के भय ने जीना हराम कर दिया है। हालांकि वन विभाग की टीम भी हाथियों द्वारा किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम देने से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। वन विभाग के कर्मियों द्वारा जंगल के ...