लोहरदगा, अप्रैल 17 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम में ही कुडू के डोरोटोली गांव में करीब एक दर्जन जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल और पटाखों के सहारे हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद झुंड को दोबा दोहर की ओर भगाने में सफलता पाई। हालांकि हाथियों के लगातार क्षेत्र में विचरण करने से आसपास के गांवों में दहशत कायम है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन दिनों से हाथियों का झुंड कुडू प्रखंड के विभिन्न गांवों में घूम रहा है। जोजरो, हेंजला और माराडीह गांवों में पहले ही फसलों को भारी नुकसान पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.