फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाथवंत निवासी राजीव कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष कंपनी का ट्रक चलाता था। उसकी गुरुग्राम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह घर पर राजीव की मौत की सूचना आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। राजीव कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हाथवंत उम्र 38 वर्ष एनसीआर हब कंपनी में ट्रक चलाता था। रविवार की सुबह घर पर फोन आया कि राजीव कुमार की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजीव के पिता सुरेंद्र सिंह अपने साथ परिजनों एवं ग्रामीणों को लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। परिवार में मां एवं पत्नी के साथ-साथ अन्य महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी लवली का रो-रोकर बुरा हाल है। राजीव के दो बेटी आठ वर्षीय सोनाक्षी, छह वर्षीय किट्टू एवं एक ब...