फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- हाथरस के लिए प्रस्तावित... - मुकेश कॉलोनी से 2296 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट और 200 किलोग्राम गंधक किया था बरामद फरीदाबाद, संवाददाता। पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले पोटेशियम नाइट्रेट और गंधक की बरामदगी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाथरस निवासी मनोज अग्रवाल के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने हाथरस से 20 हजार किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट बरामद किया है।

अपराध शाखा की कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने दो अक्तूबर को मुकेश कॉलोनी, बल्लभगढ़ क्षेत्र से 2296 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट और 200 किलोग्राम गंधक बरामद किया था। इस मामले में पुनीत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया था कि यह...