हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस। हाथरस से अन्य जिलों की दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। अब वह गर्मी में एसी बस में सफर करेंगे। हाथरस डिपो के लिए दो एसी बसों का आवंटन हो गया। जल्द डिपो में आएंगी। एक बस को देहरादून तो दूसरी को नोएडा के लिए चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। शासन स्तर से याात्रियों को सुगम सफर कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाथरस डिपो में काफी समस से एसी बसों की कमी चल रही है। इस कारण यात्री साधारण बसों से गंतव्य की दूरी तय करते हैं। वर्तमान में डिपो में 91 बसें एसी शामिल होने के बाद बसों की संख्या 93 पर पहुंच जाएगी। यह भी पढ़ें- रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों की फजीहत, ड्यूटी जाने वालों पर सबसे ज्यादा मार यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो को दो एसी बसें आवटित की गई हैं। इन ...