हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस-सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव गढ़िया इकबालपुर के पास मंगलवार रात बारिश के दौरान डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बस से सवारियों को बाहर निकलवाया। वहीं घायलों को सीएचसी भिजवाया और मामूली रूप घायलों को अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना किया। जानकारी के अनुसार एक डबल डेकर प्राइवेट बस गुड़गांव से लगभग 35 सवारियां लेकर फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। जैसे ही बस सिकंदराराऊ में गांव गढ़िया इकबालपुर के पास रात करीब 3 बजे पहुंची तो तेज बारिश के चलते बस अनियंत्रित होने के कारण हाईवे के किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मचने लगी। बस ...