हाथरस, दिसम्बर 11 -- हाथरस। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर व सांसद अनूप बाल्मीकि ने लोगों की आउटर रिंग रोड की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव को तैयार कर केंद्रीय भूतल परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। उन्होंने उनसे मिलकर इस प्रस्ताव पर जल्द ही काम शुरू कराए जाने की बात कही है। अब प्रस्ताव पर मंत्रालय की ओर से निर्णय आने का इंतजार है। विधायक ने बताया कि नितिन गडकरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की जल्द से जल्द आउटर रिंग रोड बनवाने के लिए संबंधित पत्रावली तैयार करें। अब जिले में उम्मीद जताई जा रही है कि यह परियोजना जल्द ही साकार होगी और हाथरस की यातायात व्यवस्था में सुधार लेकर आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...