नई दिल्ली, मार्च 19 -- चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बुधवार की रात को मेला देखकर अपने घर लौट रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने युवक के थप्पड़ मारा तो उसने साथी ने युवती पर तमंचे से गोली चला दी। इससे वह बाल बाल बच गई। पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चंदपा कोतवाली के उप निरीक्षक जनमेद सिंह ने खुद ही मुकदमा दर्ज कराया है। उप निरीक्षक ने कहा है कि बुधवार को गांव कुंवरपुर में मेले का आयोजन हो रहा था। रात के करीब आठ बजे गांव की एक 18 साल की युवती मेला देखकर अपने घर लौट रही थी। तभी मंदिर के पास कृष्णा निवासी चामड़ थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ने युवती का छेड़छाड़ की नीयत से हाथ पकड़ लिया। युवती ने विरोध करते हुए कृष्णा के थप्पड़ मार दिया। इतने में कृष्णा के साथी रुपेश निवासी मई थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.