हाथरस, मई 22 -- हाथरस में महिला से मारपीट, छेड़खानी का आरोप -(A) हाथरस। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकत करने का आरोप है। घटना गुरूवार दोपहर की बताई जा रही है। महिला का अरोप है कि दो पड़ोसी युवकों ने उसके साथ मारपीट व अश्लील हरकत की। शुक्रवार को महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में थाना जंक्शन प्रभारी ललित शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...