हाथरस, जून 19 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट के नगला भूरा में गुरुवार को गांव के ही युवक ने अपनी पड़ोसन की हत्या कर दी और खुद फंदे पर झूल गया। महिला के घर के अंदर दोनों के शव घंटों तक पड़े रहे। देर शाम को महिला का पति घर आया तो पत्नी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नगला भूरा निवासी विपिन की शादी करीब चार साल पहले प्रियंका निवासी पुरदिलनगर के साथ हुई थी। विपिन के पास एक ढाई साल की बच्ची कशिश है। विपिन रोज की तरह से गुरुवार की सुबह मजदूरी करने के लिए चला गया। घर पर पत्नी और बेटी दोनों अकेली रहती थीं। जबकि विपिन के परिवार के अन्य सदस्य गांव के दूसरे पुस्तैनी मकान में रहते हैं। गुरुवार शाम को काम खत्म करने ...