हाथरस, अप्रैल 8 -- हाथरस। बाईपास से दूरी तय करने के लिए राहत की बात यह है। कि शहर के आगरा अलीगढ बाइपास पर 83 करोड रुपये की लागत से पीपी मॉडल के तहत बस स्टैंड का निर्माण होगा। बसस्टैंड को भीड़ भाड़ से बाहर ले जाने के लिए निगम स्तर से बसस्टैंड बाहर बनाने का फैसला लिया। बसस्टैंड निर्माण होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। रोडवेज के द्वारा यात्रियों की राह को सुगम बनाने के लिए इस साल निगम स्तर से हाथरस डिपो में करीब 34 नई बसें शामिल हुई। इसी के साथ डिपो में 91 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे रूट पर संचालित होती है। निगम स्तर से रोडवेज बसस्टैंड को भीड़ भाड़ से बाहर ले जाने के लिए बसस्टैंड का निर्माण बाइपास पर करने का लिया गया है। पूर्व में रोडवेज के अधिकारियों ने मीतई गांव के निकट बसस्टैंड के लिए भूमि की तलाश की थी। अब निगम स्तर से हाथरस में 83 कर...