नई दिल्ली, मार्च 6 -- हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में 6 मार्च तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मथुरा के राया क्षेत्र निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा (32) अपने तीन दोस्तों विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ गुरुवार को होली खेलने हाथरस आए थे। सभी युवक अपने एक दोस्त के घर होली का त्योहार मनाने पहुंचे थे। गुरुवार को होली खेलने के बाद शुक्रवार तड़के चारों दोस्त कार से वापस मथुरा लौट रहे थे। कार योगेंद्र सिंह चला रहे थे। रास्ते में सादाबाद के पास राया मार्ग पर गांव पल्हावत के मंदिर के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया औ...