हाथरस, जनवरी 30 -- सासनी-हाथरस, संवाददाता। सासनी क्षेत्र के गांव सांदलपुर स्थित बाबा ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। बुधवार दोपहर से लापता बच्चे का शव देर शाम गड्ढे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दे दिया है। महोवा जिले के पनवारी महुआ निवासी चंद्रभान करीब आठ माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में पत्नी और तीन वर्ष के बेटा मयंक सहित यहां आए थे। सांदलपुर स्थित बाबा ईंट भट्ठे पर मजदूरी मिलने के बाद वहीं परिवार सहित जीवन गुजर बसर कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मयंक झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक से खेलते हुए गड्ढे की ओर चला गया, जिसकी किसी को कोई जानकारी तक नहीं लगी। शाम होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.