हाथरस में डबल मर्डर, पूर्व फौजी और पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या
हाथरस, सितम्बर 27 -- यूपी के हाथरस में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। रविवार की सुबह एक घर में पति और पत्नी के शव खून से लथपथ मिले। दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। मकान का गेट न खुलने के कारण लोगों को शक हुआ तो घटना की जानकारी हुई। दो हत्याओं की जानकारी इलाके में फैलते ही लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना हाथरस के सादाबाद बायपास मार्ग स्थित ताज बॉडी के पास हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एक पूर्व फौजी और उनकी पत्नी के घर का गेट न खुलने पर लोगों ने अनहोनी का शक जताया। इसके बाद परिजनों की मदद से बमुश्किल गेट खुलवाया गया तो अंदर दंपति के शव खून से लथपथ पड़े मिले। दोनों का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। घर के अंदर शव देखकर हड़कंप मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.