हाथरस, दिसम्बर 31 -- हाथरस, संवाददाता। रोडवेज बस पर मंगलवार की शाम अलीगढ़ जाने के लिए खड़ी बस में आग की सूचना पर यात्री बस से उतरकर भाग खड़े हुए। चालक ने बस चालू न होने पर धक्का लगवाया। बस धक्के के साथ बस स्टैंड के साामने कबाडे की दुकान में घुस गई। बस के दुकान में घुसने से दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। चालक के हाथ में चोट लग गई। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो क्रेन की मदद से बस को मार्ग हटवाया। तब जाकर अवागमन सुचारू हुआ। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अलीगढ़ जाने के लिए बुद्ध बिहार डिपो की बस बस स्टैंड पर खड़ी थी। बस में अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा। बस में आग की सूचना के साथ यात्री बस से उतरकर भागने लगे। जब बस चालू नहीं हुई तो चालक ने बस में धक्का लगवाया। इसी के साथ बस अनियंत्रित होकर रोडवेज बस स्टैंड के सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.