हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस। हाथरस डिपो में ई बसों की चार्जिंग के लिए स्टेशन बन जाए तो जिले के यात्रियों की राह सुगम होगी। अलीगढ से आगरा के बीच ई बसों का संचालन निगम स्तर से किया जा रहा है। यहां चार्जिंग स्टेशन न होने के कारण बसें यहां से सीधे दूरी तय नहीं कर पा रही है। अलीगढ से आगरा के बीच लने वाली ई बस रास्ते में चलते हुए यात्रियों को उठाती हैं। इस कारण जिले के लोगों को इस बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण आज भी हाथरस जिले के यात्री साधारण बसों से गंतव्य की दूरी तय कर रहे हैं। शासन स्तर से इलेक्ट्रिक वाहनों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। अलीगढ में दो दर्जन से अधिक ई बसें आई है। जिन बसों को नियत मार्गो पर चलाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि दो बसें अलीगढ से आगरा के बीच चलाई जा रही हैं। हाथरस डिपो में चार्जिंग के वैकल्पिक इंतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.