हाथरस के डिलीवरी बॉय की नोएडा में सड़क हादसे में मौत
हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के खेड़ा परसौली निवासी युवक की गुरूवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव खेड़ा परसौली निवासी विकास 22 नोएडा में एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। वह नोएडा में डिलीवरी देकर लौट रहा था। नोएडा फेज-2 थाने के सामने एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन नोएडा रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.