हाथरस के एक बैंक खाते में 13 राज्यों की ठगी के 10.39 लाख रुपये पहुंचे, मुकदमा दर्ज
हाथरस, नवम्बर 3 -- एफआईयू की रिपोर्ट से साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हाथरस, संवाददाता। देशभर में फैले साइबर ठगी के नेटवर्क का हाथरस से जुड़ा मामला सामने आया है। वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय खुफिया इकाई की रिपोर्ट की जांच में हाथरस के एक बैंक खाते में 13 राज्यों में हुई साइबर ठगी की 10 लाख 39 हजार 737 रुपये की रकम पहुंचने का खुलासा हुआ है। साइबर अपराध शाखा की तहरीर पर खाताधारक के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संदिग्ध खाते में पहुंची ठगी की रकम पुलिस को वित्तीय खुफिया इकाई के माध्यम से संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की एक रिपोर्ट जांच के लिए मिली थी। इसकी जांच में पता चला कि जितेंद्र कुमार पुत्र पूरनचंद निवासी सियाल, किला गेट, हाथरस के नाम से केनरा बैंक में संचालित खाते में देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की 13 श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.