अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हाथरस की महिला ने घरेलू कलह में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गुरुवार को उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव रामपुर नगला निवासी नीलम (35) पत्नी ग्रीस कुमार ने बुधवार को घरेलू कलह में घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ। आनन-फानन में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान नीलम ने दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव को हाथरस लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.