हाथरस की भूमि सदैव धर्म, संस्कृति और सामाजिक चेतना की वाहक रही है: अविमुक्तेश्वरानंद
हाथरस, जून 12 -- हाथरस। गविष्ठी धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा गुरुवार को शहर के आगरा रोड स्थित राधा कृष्ण कृपा भवन पर पहुंचीं। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं, गौभक्तों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को गौरक्षा एवं गौसंवर्धन की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन जीवन मूल्यों, कृषि व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और गौवंश की रक्षा के लिए जनजागरण की आवश्यकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- 2027 में गाय की रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.