हाथकाठी स्कूल में चोरी, कार्यालय का ताला तोड़ माइक्रोफोन व दस्तावेज ले गए चोर
पाकुड़, मई 26 -- हिरणपुर। थाना क्षेत्र के के हाथकाठी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिंदी में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहा ने इस संबंध में हिरणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने आवेदन में बताया कि विद्यालय ग्रीष्मावकाश के कारण बंद है तथा उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी हुई है। आवश्यक दस्तावेजी कार्य के लिए वे मंगलवार 26 मई को विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ है और खिड़की खुली हुई है। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि विद्यालय में उपयोग होने वाला माइक्रोफोन, कुछ महत्वपूर्ण रजिस्टर, दस्तावेज एवं विद्यालय भवन के अन्य कमरों की चाभियां गायब हैं। यह भी पढ़ें- राजकीय कृत मध्य विद्यालय जिरूलिया का सामान गायब आशंका जताई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.