पाकुड़, मई 4 -- प्रखंड के हाथकाठी एवं सुंदरपुर पंचायत में पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन सचिव मुसलुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास रविदास, हन्नान, लख्खी साहा और प्रखंड संगठन सचिव मोतीन अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बूथ स्तरीय समितियों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन सचिव मुसलुद्दीन ने कहा कि बूथ समिति संगठन की नींव है और इसे मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनगणना और अन्य कार्यों में सहयोग करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। यह भी पढ़ें- बूथ सशक्तिकरण को चलाया जाएगा विशेष अभियान मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.